बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: बरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने सोमवार को राजकीय हाईस्कूल सिमरा केशोपुर का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। कक्षा नौ में 75 में से 45 और कक्षा 10 में 64 में से 33 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। डीआईओएस ने कक्षाओं में पहुंचकर अध्यापन कार्य देखा और विद्यार्थियों से विषय संबंधी सवाल किए, जिनका उन्होंने संतोषजनक जवाब दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...