Bareily News: कमिश्नर के आदेश पर टीएसी ने की विकास कार्यों की जांच, पाइपलाइन कनेक्शन नहीं मिले
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। नगर पंचायत शेरगढ़ में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद कमिश्नर के आदेश पर प्राविधिक परीक्षक टीम (टीएसी) ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान नाला निर्माण, सीसी सड़क की गुणवत्ता, पाइपलाइन समेत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए उनकी लंबाई आदि की माप की गई। कस्बा निवासी राघवेंद्र पाठक ने नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। जांच के दौरान पाइपलाइन के कनेक्शन आपस में जुड़े हुए नहीं पाए गए। प्राविधिक परीक्षक, बरेली मंडल बरेली राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर कुछ कार्यों की जांच की गई है। पाइपलाइन के कनेक्शन नहीं मिले हैं, जबकि जांच अभी जारी है और सभी बिंदुओं की जांच कर संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.