बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: भारी मात्रा में नलकूपों की जली हुई केबिल और तार बरामद गुलड़िया। सिरौली थाना के गुलड़िया अड्डे पर मंदिर के सामने कबाड़ी की दुकान में चोरी का सामान होने की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस टीम के साथ आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर दी। बाद में भारी पुलिस बल पहुंचा और दुकान की तलाशी ली गई। इसमें जली हुई केबिल और तार बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

कबाड़ी की दुकान पर पुलिस की कार्रवाई गुलड़िया गौरी शंकर गांव के सत्यपाल शर्मा की मंदिर के ठीक सामने कबाड़ी दुकान है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस दुकान से सरकारी और प्राइवेट नलकूपों से चोरी हुई केबिल को जलाकर तार निकल जा रहा है और उन्हें गाड़ी में भरकर भेजा जा रहा है। इस सूचना पर चौकी बड़ागांव की पुलिस ने छापा मारा। पुलिस कबाड़ी के दुकान में ...