बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की कैंपस टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने एसएस कॉलेज शाहजहांपुर को 32-22 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मवीर सिंह और पर्यवेक्षक डॉ. महिपाल सिंह ने किया। पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान जेपीएम कॉलेज को 52-32 से हराया। दूसरे मैच में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने बरेली कॉलेज को 35-30 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज की टीम को अन्य टीम की अनुपस्थित के कारण वोक ओवर मिलने पर विजेता घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily New...