Bareily News: कन्हैया गुलाटी पर हुए 101 मुकदमे, अब 75 लाख ठगी की रिपोर्ट
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: कैनविज चिटफंड कंपनी के जरिये निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पकर फरार हुए कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और एजेंट के खिलाफ थाना बिथरी में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब इस गैंग के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों की संख्या 101 हो चुकी है। मगर कन्हैया गुलाटी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। बिथरी चैनपुर के गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने इस रिपोर्ट में शाहदाना निवासी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और एजेंट इज्जतनगर के गांव अब्दुल्लापुर माफी निवासी हरेंद्र प्रकाश पटेल को नामजद किया है। प्रमोद का कहना है कि हरेंद्र पटेल उनके घर आया और कैनविज में निवेश करके अच्छा मुनाफा कराने का वादा किया। वह उसकी बातों में आ गए और दस लाख रुपये का निवेश कर दिया। उनकी मां दुलारो देवी के नाम से 55 लाख और भाई प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.