बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने वाली मिड-डे-मील योजना बजट के संकट से जूझ रही है। पिछले कई माह से कन्वर्जन कॉस्ट नहीं मिलने के कारण शिक्षकों के सामने भोजन का इंतजाम करना चुनौती बन गया है। बच्चों को भूखा न रहना पड़े, इसके लिए गुरुजी अपनी जेब से खर्च कर भोजन बनवा रहे हैं। वहीं, सप्ताह में एक दिन फल देने की व्यवस्था का बजट भी अटका हुआ है। मिड-डे-मील योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर प्रति छात्र 6.78 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10.17 रुपये कन्वर्जन कॉस्ट निर्धारित है। इसी राशि से हरी सब्जियां, दाल, तेल, घी, मसाले और एलपीजी गैस सिलिंडर समेत भोजन तैयार करने से जुड़ी जरूरी चीजें खरीदी जाती हैं। लेकिन छह म...