बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: पुरानी रंजिश को लेकर सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर में शुक्रवार रात भागवत कथा सुनने गए एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मथुरापुर निवासी सावित्री ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी 2025 को गांव के ललित उर्फ लाला ने अपने साथी करन की मदद से उनके बेटे दिव्यांश की उंगली कुचल दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से ललित, करन और उनके परिजन रंजिश मानते थे। आरोपी कई बार उनके पति संतोष को जान से मारने की धमकी दे चुके थे और समझौते के लिए भी दबाव भी बना रहे थे। उनका आरोप है कि हाल ही में इस मामले में आरोपियों को कोर्ट से नोटिस मिले तो वे सभी बौखलाए हुए थे। सावित्री के म...