Bareily News: कटरी की जमीन पर कब्जा की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता।
विवादित जमीन पर कब्जे की आशंका ट्रिपल मर्डर के ढाई साल बाद दोबारा रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव में विवादित जमीन की कब्जेदारी को लेकर बवाल की आशंका बढ़ गई है। रविवार को एक पक्ष के परमवीर ने दूसरे पक्ष पर जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए जुताई की तैयारी का आरोप लगाया। पुलिस के पहुंचने से पहले कब्जा करने पहुंचे लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से हैरो कब्जे में लिया है। फरीदपुर के गांव गोविंदपुर के पास रामगंगा कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर 11 जनवरी 2023 को रायपुर हंस के सुरेश प्रधान और चंडीगढ़ के सरदार परमवीर सिंह पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। परमवीर पक्ष के परविंदर और देवेंद्र सिंह और सुरेश पक्ष के गुल मोहम्मद उर्फ गोलू पंखिया की हत्या हो गई थी। सरदार परमवीर सिंह ने सुरेश प्रधान समेत 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.