बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से रविवार को फरीदपुर का माहौल शिवमय हो गया। मोहल्ला परा साईं बाबा मंदिर के पास से शिवभक्तों का कांवड़ जत्था गंगाजल लेने के लिए पवन गंगा कछला घाट के लिए रवाना हुआ। इससे पहले कांवड़ियों ने साईं बाबा मंदिर पर पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। वहीं, सोमवार को कांवड़ियों का जत्था निर्धारित मार्ग से मोहल्ला मिर्धान होते हुए मोहल्ला परा के रास्ते पहलऊ पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनातीकांवड़ यात्रा का समापन सोमवार को पहलऊ पटी गांव में पांच पांडवों की ओर से स्थापित प्राचीन शिव मंदिर में कांवड़िए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। ज...