बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: मौसम में पूरा दिन उतार-चढ़ाव जारी रहा। दिन में कई इलाकों में धूप निकली तो कई जगह हल्की बारिश भी हुई। दिन और रात के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 34.2 और रात में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिन तक हल्की बारिश के साथ ही तापमान में इजाफा होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम की स्थिति सोमवार को सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। पूरा दिन लोग उमस से जूझते रहे। दिन में जरूर मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। दिन और रात का तापमान अब बढ़कर सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटे में जिले में 0.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले चार-पांच दिन तक मौ...