बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: आसमान में छाए बादलों और धूप के बीच पूरा दिन लुकाछिपी चलती रही। बुधवार को कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। दिन के तापमान में मामूली गिरावट भी आई है। दिन में अधिकतम तापमान 31.7 और रात में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में करीब 8.3 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।बुधवार को सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह करीब एक घंटे तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। हालांकि उसके बाद आसमान साफ हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 82 मिलीमीटर बारिश से धान की फसल को फायदा दिन में बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। दिन के तापमान में जहां मामूली गिरावट आई है वहीं रात में तापमान करीब 2 ड...