बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: हाफिजगंज। खाद-कीटनाशक विक्रेता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से दवा कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव पृथ्वीपुर नवदिया निवासी प्रमोद कुमार की पारापुर रोड पर गंगवार फर्टिलाइजर एंड पेस्टीसाइड के नाम से दुकान है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2024 में एक कृषि उत्पाद कंपनी के कर्मचारियों से उनका संपर्क हुआ था।प्रमोद का आरोप है कि कंपनी ने स्कीम के तहत मिलने वाली रकम का भुगतान भी नहीं किया। आरोप है कि 13 नवंबर 2025 को कंपनी के लोग दुकान पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने तथा दोबारा शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज थाने ...