बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: नीलामी के बाद किसानों के 70 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की उम्मीद नीलामी के लिए तहसील प्रशासन ने तेज किया प्रचार-प्रसार नीलामी में सीतापुर, बुलंदशहर और महाराष्ट्र के बड़े समूह शामिल होंगे 22 अक्टूबर को तहसील परिसर में होगी ओसवाल चीनी मिल की नीलामी

नीलामी की तैयारियां और प्रचार-प्रसार नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों के बकाया करीब 70 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य की वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने नीलामी की तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 अक्तूबर को तहसील परिसर में मिल की नीलामी होगी। नीलामी में सीतापुर, बुलंदशहर और महाराष्ट्र के बड़े औद्योगिक समूहों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से नीलामी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इसके लिए तहसील...