बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: नवाबगंज। गन्ना किसानों के करीब 70 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की वसूली के लिए 22 अक्टूबर को होने वाली ओसवाल चीनी मिल की नीलामी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। बाद मिल की नीलामी नहीं हो सकी। अब गन्ना समिति ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ओसवाल चीनी मिल पर पिछले दो वर्षों से क्षेत्र के गन्ना किसानों का 70 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया, लेकिन ओसवाल चीनी मिल ने किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया।इसके बाद शासन ने मिल के खिलाफ आरसी जारी कर दी। यह भी पढ़ें- Bareily News: बहेड़ी चीनी मिल की कुर्क संपत्तियों की नीलामी 17 नवंबर को बकाया वसूली के लिए जिला प्रशासन ने मिल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। तहसील प्रशासन ...