Bareily News: ओलावृष्टि से गिरा तापमान, तीन दिन हल्की बारिश के आसार
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में प्रभावी गिरावट आई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। धूप का असर कम रहा और हल्की हवा चलने से उमस गायब हो गई है। शाम को एक बार फिर आसमान में बादल दिखे। रात का तापमान जहां सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा वहीं दिन के तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि तीन दिन तक हल्की बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में उतार-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.