बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: आंवला। नगर के मोहल्ला किला घेर करम खां निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए 22 हजार रुपये ठग लिए। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। ​मोहल्ला किला घेर करम खां निवासी सैय्यद मोहम्मद फैजल मियां नूरी ने बताया कि उन्होंने मुहर्रम के मौके पर इमामबाड़ा सजाने के लिए सामान मंगाने के लिए अजमेर की एक दुकान के मालिक को फोन पे के जरिए 22 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया था। आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बाद दुकानदार ने महज 6 से 7 हजार रुपये का ही सामान भेजा। आरोप है कि जब उन्होंने बाकी सामान के बारे में पूछा तो आरोपी लगातार सामान भेजने का आश्वासन देता रहा। तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन न तो बकाया सामान भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित का आरोप है कि अब जब भी वे फोन करते हैं तो आरोपी फोन नहीं उठ...