Bareily News: ऑनलाइन टाइल भेजने के नाम पर ठगे 2.58 लाख
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। पीरबहोड़ा निवासी अकील उद्दीन ने इज्जतनगर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि साइबर ठगों ने ऑनलाइन टाइल उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे 30 सितंबर व एक अक्तूबर को 2.58 लाख रुपये ठग लिए। इसमें से कुछ रकम उन्होंने मशीन के जरिए भी जमा की थी। इसके अलावा परवाना नगर में रहने वाली सीमा खान का एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने 31 हजार रुपये निकाल लिए। वह 25 अक्तूबर को डेलापीर में एटीएम से रकम निकालने गई थीं, तभी यह वारदात की गई। उन्होंने भी इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.