बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: फरीदपुर। 10 वर्षों से लंबित मांग पूरी न होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लेखपालों ने गुरुवार को ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार कर दिया है। ऑनलाइन बहिष्कार का ऐलान करने के बाद सभी लेखपाल व्हाट्सएप ग्रुपों से निकल गए हैं।  उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की फरीदपुर इकाई के अध्यक्ष पंकज यादव और महामंत्री ललित कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करके ऑनलाइन कार्य बंद करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी 10 सालों से लंबित चल रही मांगे पूरी नहीं की गई। इसके बाद गुरुवार को लेखपालों ने आपातकालीन बैठक में निर्णय लेने के बाद ऑनलाइन कार्य बंद करने का ऐलान कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सिराथू के लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार इसके बाद सभी लेखपाल व्हाट्सएप ग्रुपों से बाहर आ गए। संघ के अध्यक्ष पं...