बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार शाम एएनए कॉलेज के पास ऑटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना का विवरण टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा, जहां शीशगढ़ निवासी नाजिम (34) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सवारियों से भरा ऑटो एएनए कॉलेज की ओर से शीशगढ़ जा रहा था। शंखा एएनए कॉलेज के पास सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-प...