बरेली, अगस्त 15 -- Bareily News: भमोरा। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के देवचरा प्राथमिक विद्यालय का शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने छात्रों के लिए बनाए गए मिड-डे मील का स्वाद चखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील को खाकर देखा उन्हें भोजन की गुणवत्ता सही मिली। एसडीएम ने कक्षा एक और दो के बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की कमी पाई। उन्होंने विद्यालय में नियमित साफ सफाई कराने, मौसम के अनुसार बच्चों को फल और सब्जी आदि देने के संबध में प्रधानाचार्य स्वाति जायसवाल, बीईईओ सतीश कुमार वर्मा को निर्देशित किया। एसडीएम ने बच्चों से पठन पाठन की जानकारी ली उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निपुण के मानकों के अनुरूप शिक्षण कार्य करने को कहा।फोटो यह भी पढ़ें- Hamirpur News: डी...