बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: नवाबगंज। क्षेत्र की डिजिटल लाइब्रेरियों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है। अब तक लाइब्रेरियों में कम्प्यूटर ही नहीं पहुंच सके हैं। शुक्रवार को एसडीएम सचिन यादव ने क्षेत्र के चार गांवों की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण तो कहीं भी कंप्यूटर सिस्टम की व्यवस्था नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए जल्द कंप्यूटर मंगवाकर उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसडीएम सचिन यादव ने बकैनिया, रिछोला किफायतुल्ला, ढकिया बरकली और मधु नगला गांव की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में इंटरनेट, मेज-कुर्सी, साफ-सफाई समेत विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। कंप्यूटर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का मकसद विद्या...