बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने विश्वविद्यालय की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर की टीम ने 124 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विश्वविद्यालय की टीम 97 रन पर सिमट गई। सुबोध कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में एसएस कॉलेज ने मेजबान महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय को हराया। समापन समारोह में एसपी सिटी चिराग जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक खेल भावना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष...