बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: एसआरएमएस रिद्धिमा में शुक्रवार को तीन दिवसीय थिएटर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का संचालन थिएटर कलाकार एवं निर्देशक राघव जोशी कर रहे हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, वाराणसी से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त जोशी को थिएटर, फिल्मों और वेब सीरीज में एक दशक से अधिक का अनुभव है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को एकाग्रता, कल्पनाशीलता, आवाज, संवाद अदायगी और चरित्र निर्माण के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अभिनय कौशल और रचनात्मक क्षमता को विकसित करना है। 25 अक्टूबर को कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागी लघु नाट्य प्रस्तुति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...