बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: मनीष क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट कप में एसआरएमएस ब्लू ने केपीएस क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 21.4 ओवर में 84 रन ही बना सकी। जवाब में एसआरएमएस ब्लू ने 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्षित सिंह को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली और दो विकेट भी लिए। मनीष क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच मनीष सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...