बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: मोहनपुर रोड स्थित मनीष क्रिकेट अकादमी में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट कप के रोमांचक मुकाबले में एसआरएमएस ब्लू ने एमपीएस क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 207 रन बनाया। टीम की ओर से आयान सुधाकर ने 94 रन बनाए। जवाब में एसआरएमएस ब्लू ने 29.4 ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज की। अंशुमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि आयान सुधाकर को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: एसआरएमएस ब्लू ने केपीएस क्रिकेट अकादमी को हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...