बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: नवाबगंज। गंगापुर गांव में स्थित एशियन लॉ कॉलेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 120 छात्र-छात्राओं को एलएलबी की डिग्री प्रदान की गई। समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों को समझने और न्याय के प्रति समर्पित रहकर समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक डाक्टर एमपी आर्य ने कहा कि अधिवक्ता बनने के लिए कानून का सैद्धांतिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण, प्रभावी बहस, तार्किक क्षमता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा भी जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर एके गंगवार ने कहा कि अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी केवल मुकदमों की पैरवी तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और ...