बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। एलआईसी की 70 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को छात्र-छात्राओं के तीन वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठवीं कक्षा तक के 60 विद्यार्थियों ने 'पर्यावरण संरक्षण' और 'जल ही जीवन है' पर आधारित अपनी रचनाओं को चित्रकला के रूप में उभारा। वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक डीके जोशी के नेतृत्व में निशुल्क मेडिकल कैंप लगया गया। कार्यक्रम में अनुराग गुप्ता, विवेक आनंद, हरीश सिधवानी, शिखा, आदेश, नमिश अग्रवाल, शोभित अरोड़ा, अनुपम सक्सेना, सोनम अपूर्व जौहरी का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...