बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: केसीएमटी के एमबीए विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने डांस, सोलो परफॉर्मेंस, फैशन शो और रैंप वॉक में प्रतिभा व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत वर्मा ने प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार जताया। प्रतियोगिताओं में आदित्य पटेल को मिस्टर फ्रेशर और ऐश्वर्या को मिस फ्रेशर चुना गया। सूरज और प्रियंशी को मिस्टर और मिस टैलेंटेड, जबकि विकास श्रीवास्तव और शेली को मिस्टर एंड मिस स्टाइल आइकन का खिताब मिला। जतिन और सुमति ने बेस्ट कपल रैंप वॉक का पुरस्कार जीता। निर्णायक मंडल में शिवांश और अनामिका रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: वैभव मिस्टर फ्रेशर, शिवानी मिस फ्रेशर बनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...