बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: लखीमपुर। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान मितौली ब्लॉक कैंपस के बाहर हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने झड़प को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुनील लाला समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 23 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और विवाद बढ़ गया। घटना के समय सपा नेताओं ने भाजपा विधायक सौरभ सिंह पर अपने समर्थकों सहित मतदान केंद्र में जबरन घुसने का गंभीर आरोप लगाया था। इस विवाद के चलते मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में हंगामे को लेकर सपा के पूर्व विधायक पर एक्शन, 9 के खिलाफ केस दर्ज मामले में मितौली पुलिस ने अमर अली नि...