बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: एमएलसी की सिंचाई बंधु की बैठक से अनुपस्थित रहे रूहेलखंड नहर खंड बरेली के अधिशासी अभियंता सर्वेश सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारी को तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस का स्पष्टिकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ द्वारा जारी पत्र के अनुसार 14 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजे निरीक्षण भवन, फरीदपुर में उपाध्यक्ष, सिंचाई बंधु की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य भी निर्धारित समय पर पहुंचे, लेकिन न तो अधिशासी अभियंता स्वयं न उपस्थित हुए और न ही उनके अधीनस्थ किसी अधिकारी या कर्मचारी ने बैठक में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर सचिव का वेतन रोकने की संस्तुति यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: तीन माह में 152 शिक्षक, शिक्षा...