बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के एजुकेशन डिपार्टमेंट में "छात्र महोत्सव-2026" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया गया। पुष्पेंद्र कठेरिया को इकाई अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। साथ ही 40 विद्यार्थियों को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विकास गोला की विशेष उपस्थिति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...