बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन बरेली कॉलेज बी यूनिट के कैडेट्स ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ मिलकर चौकी चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। कैडेट ने बिना हेल्मेट दोपहिया चलाने वालों को जागरुक किया। ड्राइविंग के समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। नियंत्रित रफ्तार में वाहन चलाने को जागरूक किया। लेफ्टिनेंट प्रोफेसर वंदना शर्मा के नेतृत्व में लगभग 30 कैडेट्स ने यातायात उपनिरीक्षक देवेश शर्मा, शेर सिंह और यातायात विभाग की टीम के साथ प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...