बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली कॉलेज की आठ यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स गुरुवार को चौकी चौराहे के यातायात संचालन की कमान एक घंटे संभालेंगी। मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक चलने वाले अभियान का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा करेंगी। बरेली कॉलेज की उप प्राचार्य व एनसीसी अधिकारी प्रो. वंदना शर्मा (लेफ्टिनेंट) ने बताया कि चौकी चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में कैडेट्स सहयोग करेंगी। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: बेटियों ने संभाली यातायात व्यवस्था, नियमों की दी जानकारी यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वृद्धाश्रम पहुंची खाकी तो खिल ...