बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: जियानगला गांव के बदहाल रोड की ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने बुधवार को गांव पहुंचकर रोड का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को बताया कि सड़क वर्षों से मार्ग जर्जर है। बारिश में सड़क पर दलदल हो जाता है। बाइकें फिसलने से लोग चोटिल होते हैं। प्राचीन शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और सावन में कांवड़िए भी इधर से गुजरते हैं। नायब तहसीलदार ने निरीक्षण कर ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। नायाब तहसीलदार अरबिंद कुमार ने बताया गांव का पुराना रोड है। पहले का खड़ंजा पड़ा है। मौके पर मिट्टी से फिसलन और कीचड़ है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राजीव नगर के जर्जर मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर कर एसडीएम को सौंपी जायेगी। यह भी पढ़ें- Mainpuri...