बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक परिसर में पांच दिवसीय शिविर शुरू हुआ। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का अन्नप्राशन कराया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: सेवा सेतु शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराईशिविर के स्टॉल शिविर में शिक्षा, आंगनबाड़ी, कृषि, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत और नगर पंचायत के टैक्स विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्...