बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: फोटो 05- आंवला के गांव कुडढा में गौशाला का एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण किया 06- आंवला क्षेत्र में रामगंगा किनारे गांवों का एडीएम ई तथा एसडीएम ने दौरा कियाआंवला। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के गांव कुड्डा में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।शुक्रवार को ​एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने गोशाला का निरीक्षण कर संरक्षित गोवंशों की कुल संख्या, उनके रखरखाव, हरा चारा, दाना, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की जानकारी ली। उन्होंने गोशाला संचालक को शासन की मंशानुरूप गोवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने तथा कमियों में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। गोवंशों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण तथा बीमार होने पर उसे तत्काल पृथक रखे जाने के लिए कहा। इस दौरान ...