Bareily News: एचआईवी के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर जोर
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सघन अभियान तथा जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने एचआईवी-एड्स की रोकथाम, बचाव के लिए सघन जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने सघन अभियान और एचआईवी-एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित गतिविधियों को समय से पूरा करने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.