बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: मीरगंज/ शीशगढ़, संवाददाता। क्षेत्र से गायब हुए दो वृद्ध मिल गए हैं। एक अपनी रिश्तेदारी में मिला। दूसरे बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती है। मीरगंज के गांव सिंधौली निवासी रिटायर्ड गन्ना तौल इंचार्ज त्रिभुवन मौर्य तीन दिन पूर्व घर से दवाई लेने के लिए निकले थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। मीरगंज के सिंधौली चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वे टेंपो में बैठते कैद हुए थे। मंगलवार को उनके बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना परिजनों को मिली। उनके रिश्तेदार नेमचंद मौर्य ने बताया किसी ने सोशल मीडिया पर उनका फोटो देखकर उनके बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। उनकी कलाई पर चोट लगी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।शीशगढ़ के मानपुर निवासी 52 वर्षीय इंद्रपाल नार...