बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: आरोपियों ने पैरों में रस्सी से बांधी थी अफीम तस्करों में झारखंड का एक युवक भी शामिल

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी सिरौली/बरसेर। पुलिस ने रामपुर की सीमा पर बाइक सवार दो तस्करों से एक किलो 45 ग्राम अफीम और 3.45 लाख रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्करों में एक युवक झारखंड का रहने वाला है। पुलिस ने बाइक सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया। शुक्रवार रात उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी टांडा की ओर से अपाचे बाइक पर दो लोग आए, जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगे, जल्दबाजी में बाइक बंद हो गई और फिसलकर गिर गई, तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पैरों में रस्सी से बंधी एक किलो 45 ग्राम अफीम बरामद हुई तथा बाइक में छिपाकर रखे गए 3.45 लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में ...