बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के रामभरोसे को जिला बदर किया गया है। बताया जाता है कि रामभरोसे पर 13 मुकदमें हैं, जिनमें कई संगीन धाराएं शामिल हैं। अपराध को देखते हुए शुक्रवार को थाना अध्यक्ष जगत सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल विपिन हुड्डा, अमित कुमार, जीवांशु, प्रतिभा ने मिलकर ढोल नगाड़े के साथ राम भरोसे को जिला की सीमा से बाहर तीन माह के लिए रामपुर जनपद में छोड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...