Bareily News: ऊंचे ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी महिला, घायल
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: शेरगढ़, संवाददाता। कस्बे में टंकी चौराहे से ठाकुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर ऊंचे ब्रेकर के कारण बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला घायल होकर बेहोश हो गई। विकासखंड के गांव रहपुरा घनश्याम निवासी हरिओम अपनी पत्नी हरप्यारी के साथ बाइक से किसी काम से कस्बे में आ रहे थे। इसी दौरान ऊंचे ब्रेकर पर बाइक अचानक उछल गई। इससे पीछे बैठी हरप्यारी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनके हाथ-पैर में चोटें आने के साथ गुम चोटें भी आईं, जिससे वह बेहोश हो गईं।ऊंचे ब्रेकरों से खतराकस्बे में टंकी चौराहे से टांडा मोहद्दीनपुर मार्ग को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर छह ऊंचे ब्रेकर बने हैं। इनकी अधिक ऊंचाई के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.