बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: ‎‎- 10 प्रभावित स्कूलों में तीन दिन अवकाश, परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आला हजरत उर्स-2026 के दौरान शहर में भारी भीड़ और संभावित यातायात जाम को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। उर्स का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त को इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में होगा। देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आने वाले जायरीन के कारण छात्रों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कब शुरू होंगी कक्षाएं?अवकाश का विवरण ‎डीएम के आदेश के अनुसार 6, 7 और 8 अगस्त को उर्स से प्रभावित 10 विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इनमें इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया...