बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: उर्स-ए-रजवी में देश-विदेश से आने वाले जायरीन की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दरगाह आला हजरत ने तैयारियां पूरी कर ली है। उर्स के तीनों दिन व्यवस्थाओं को संभालने के लिए 1500 रजाकारों की टीम गठित की गई है। ये रजाकार आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे मुस्तैद रहकर जायरीन की मदद और विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालेंगे। पूरी टीम की जिम्मेदारी सय्यद आसिफ मियां को सौंपी गई है। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रजाकारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपने के साथ परिचय पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। दरगाह परिसर, उर्स स्थल इस्लामिया मैदान, रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट, रोडवेज, कुतुबखाना, चौपला, किला, बिहारीपुर, नावेल्टी चौराहा, कुमार सिनेमा और अय्यूब खां चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर रजाकारों की टीमें तैनात रहेंगी। यह...