बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। तीन दिवसीय उर्स ए शेरी आख़िरी कुल की रस्म के साथ खत्म हो गया। यहां नई बस्ती शाहजी नगर में तीन दिवसीय उर्स में ताजुल असफिया कॉन्फ्रेंस में आल इंडिया मशाइख बोर्ड के बानी अशरफ मियां किछौछा ने खानकाहे शेरिया से जुड़े मौलाना साबिर मियां मिसवाही और मौलाना फरहान मियां मिसवाही को खिलाफत सौंपी। उन्होंने अच्छे मियां हुजूर, बन्ने मियां हुजूर और शहजादे मियां हुजूर की शान में तकरीर पेश की। इससे पहले हाफिज अनवार अहमद कादरी की बतौर हाफिज 50 साल की खिदमत पूरी होने पर उनके सम्मान में कार्यक्रम कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में कुरआन का हिफ़्ज़ करने वाले 9 बच्चों की दस्तार बंदी की गई। बुधवार को अच्छे मियां हुजूर , बन्ने मियां हुजूर और शहजादे मियां हुजूर के उर्स के आखिरी कुल की रस्म अदा की गई। दु...