बरेली, नवम्बर 19 -- Bareily News: हाफिजगंज। हरहरपुर मटकली गांव के मोहम्मद फारूक अंसारी गुरुवार को उमरा के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए। लोगों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर रवाना किया और सफर की सलामती के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान नारे तकबीर, नारे रिसालत और लब्बैक की सदाओं से माहौल गूंज उठा। इसमें सरफराज अहमद, पूर्व प्रधान सलीम अंसारी, ख्वाज अहमद अंसारी, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद यामीन, मुन्ना अंसारी, डॉ. मोहम्मद यूसुफ, सरताज अहमद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...