बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। कली नगला गांव के कुछ लोगों ने फरीदपुर थाने के सामने शव रखकर जोरदार हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि बेटे के इलाज के लिए किसान ने ढाई लाख रुपये में यूकेलिप्टस की लकड़ी बेच दी। लकड़ी की पूरी रकम ठेकेदार से नहीं मिली। इस पर किसान सदमें में आ गए। सदमे से किसान की हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया。

किसान का बेटा गंभीर रूप से घायल परिजनों के मुताबिक कली नगला गांव के सुरेश(58 वर्ष ) के बेटे रजनीश की तीन माह पहले कमर की हड्डी टूटी थी। बेटे के इलाज के लिए सुरेश ने घर में रखी रकम लगा दी। इसके बाद उन्होंने बेटे रजनीश का इल...