बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: आंवला। नगर तथा देहात क्षेत्र में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल शास्त्री के जन्मदिन पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के ताड़गंज स्थित आसरा आवास में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने उनके चित्र के सामने दीप जलाकर उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है। आसरा आवास के बच्चों को पेन, कॉपी, स्लेट प्रदान की। रंजीत मौर्य, दीपक चंद्रा, पंकज चंद्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा। ज्ञानदीप इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, महावीर सिंह, फरहान, बालकिशन, राजेश, सुनीता ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Kannauj News...