बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: अलीगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक मझगवां में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। ब्लाक की आशा मंजू देवी निवासी बेहटा बुजुर्ग, बीना देवी बलेही, सपना शर्मा आखा, राजकुमारी नौहरा हसनपुर, गीता देवी जैतपुर एवं अन्य आशाएं शामिल रहीं।कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण बहोरनलाल मौर्य , एसडीएम एवं ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। इसी दौरान बहोरनलाल मौर्य ने ब्लड प्रेशर चेक कराया, उन्होंने स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने को क...