Bareily News: ई-संजीवनी प्रदेश में ठप, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताला
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। कम्युनिटी हेल्थ अफसरों (सीएचओ) की हड़ताल का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। बरेली समेत प्रदेश में ई-संजीवनी सेवा लड़खड़ा गई है। जिले में करीब दो सप्ताह से 378 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पड़े हैं। इन केंद्रों पर सीएचओ के नहीं आने से मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पा रहा है। वहीं, जिला मुख्यालय पर ई-संजीवनी हब में तैनात डॉक्टरों के पास भी मरीजों की कॉल आनी बंद हो गई हैं। इससे ऑनलाइन ओपीडी व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ई-संजीवनी सुविधा संचालित की जाती है। इसके तहत केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों की शुरुआती जांच करने के बाद सीएचओ उन्हें ऑनलाइन माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.