बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। हुरहुरी मीरगंज मार्ग पर ई रिक्शा पलटने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई। भाई ने चालक पर लापरवाही से ई रिक्शा चलाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलपुर गांव निवासी रंजीत सिंह पुत्र प्रसादी लाल गुरुवार को दोपहर बाद मीरगंज से ई रिक्शा से हुरहुरी जा रहे थे। करीब 3.30 बजे इस्लामियां स्कूल के पास ई रिक्शा पलट गया। रंजीत सिंह उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें ई रिक्शा के नीचे से निकाला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उनको अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली जाते समय झुमका चौराहा के नजदीक घायल रंजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई मंगली प्रसाद की तहरीर पर ई रिक्शा चालक के खिलाफ थाने में तहर...